कूड़ा चुनने वाले युवक की ईंट व पत्थर से पीट-पीटकर हत्या

सहरसा : इस वक्त बिहार के सहरसा से बड़ी खबर सामने आई है जहां एक कूड़ा चुनने वाले 22 वर्षीय युवक को ईंट व पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया है। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी जेल के समीप अहले सुबह अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार मामले की छानबीन जुट गए। घटनास्थल पर पुलिस द्वारा मुआयना करने के बाद लगा कि 20 से 22 वर्षीय कूड़ा उठाने वाले युवक की बुधवार की देर रात हत्या कर दी गई। घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में पुलिस जुट गई है।

Goal 3 22Scope News

घटनास्थल पर पहुंचे सदर SDPO, FSL टीम के माध्यस से किया गया निरीक्षण

आपको बता दें कि घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सुबह पांच बजे सदर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि पुरानी जेल के पास एक शव मिला है। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष और मेरे द्वारा साथ ही एफएसएल टीम के माध्यम से निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया यह लगता है कि सर में चोट लगने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद कुछ पता चल पाएगा। गहराई से इन मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़े : पैजामा के नाड़ा से गला घोटकर की हत्या, 3 गिरफ्तार

राजीव झा की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...