फल्गु नदी में तेज बारिश के कारण अचानक आया पानी का सैलाब, 10 से 12 लोगों को बचाया

गयाजी : गयाजी में बुधवार की देर रात्रि से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण अचानक फल्गु नदी का जलस्तर बढ़ गया। देखते ही देखते पानी का सैलाब फल्गु नदी में बहने लगा। इस दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फल्गु नदी के पूर्वी तट पर सिक्स लेनपुल के नीचे पाया के समीप सो रहे लगभग 10 से 12 लोग पानी के बीच फंस गए। अचानक आए पानी के कारण लोग चिल्लाने लगे। चलाने की आवाज सुनकर आसपास के मोहल्ले के लोग जुट गए, जहां उन्होंने पानी के बीच फंसे लोगों को बचाया। कई लोगों को पुल के ऊपर से रस्सी फेंक कर बचाया गया। इस दौरान उनके कई जानवर भी नदी में बह गए।

Goal 7 22Scope News

कुछ लोग पुल के नीचे पाया के समीप रात्रि में सोए हुए थे

एसडीआरएफ की टीम भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और नदी के बीच फंसे लोगों को बचाया गया। स्थानीय युवक संतोष कुमार ने बताया कि अचानक सूचना मिली कि कुछ लोग पुल के नीचे पाया के समीप रात्रि में सोए हुए थे। ये लोग खानाबदोश का जीवन जीते हैं और एक से दूसरे जगह आते-जाते रहते हैं। इसके बाद स्थानीय हमलोग मौके पर पहुंचे और हमलोगों ने इन्हें पानी के बीच से बचाया है। जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की भी टीम मौके पर पहुंची है।

यह भी पढ़े : ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए लगाया हत्या का आरोप, सभी फरार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Voter List: रांची में 35 वोटरों के नाम हटाने की...

 रांची के सुरसा गांव में 35 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कथित फर्जी Form-7 जमा करने का मामला सामने आया है। बीएलओ ने...

Ranchi Municipal Corporation: रांची में 350 होर्डिंग और यूनिपोल पर Action,...

रांची में 350 अवैध होर्डिंग, यूनिपोल और विज्ञापन ढांचे हटाये जायेंगे। नगर निगम 10 सितंबर की रात से गैस कटर और क्रेन से कार्रवाई...

Supreme Court Judgment: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, Contract Service भी...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियमित होने से पहले की Contract, Ad-hoc, Daily Wage और Work Charge सेवा को पेंशन के लिए Qualifying Service...