पूर्वी चंपारण का कुख्यात राहुल मुखिया की अवैध संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने कोर्ट में…

पूर्वी चंपारण: बिहार पुलिस राज्य में अपराध पर नियंत्रण के लिए हर तरह की सख्ती बरतने के साथ ही अपराधियों को किसी भी सुरत में बख्सने के मूड में नहीं है। बिहार पुलिस ने सभी थाना को निर्देश दिया है कि क्षेत्र के अपराधियों के संपत्ति की जांच करें और अपराध से कमाई गई संपत्ति को जब्त करें। इसके लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने अब सीधे थानाध्यक्ष और केस के जांचकर्ता को यह पॉवर दे दिया है कि वे एसपी से अनुसंशा करवा कर अपराधियों की संपत्ति जब्त कर सकते हैं। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण पुलिस ने भी जिले के अपराधियों की सूची बनाना शुरू कर दिया है।

पूर्वी चंपारण पुलिस ने जिले के कुख्यात अपराधी राहुल सिंह उर्फ़ राहुल मुखिया की संपत्ति जब्त करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कुख्यात की करीब दो करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति चिह्नित कर जब्त करने के लिए न्यायालय में प्रस्ताव भेजा है। मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बिहार पुलिस अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त करने की दिशा में काम कर रही है। राहुल मुखिया पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और जांच में यह पता चला है कि उसकी अधिकांश संपत्ति आपराधिक गतिविधियों से अवैध तरीके से अर्जित की गई है।

यह भी पढ़ें – उप मुख्यमंत्री के सामने महिला ने की थानाध्यक्ष की शिकायत, कहा ‘करते हैं…’

फ़िलहाल पूलिस ने उसकी दो करोड़ से अधिक संपत्ति चिह्नित की है जिसे जब्त करने के लिए कोर्ट को प्रस्ताव भेजा गया है। कोर्ट का आदेश मिलते ही उसकी चिह्नित चल अचल संपत्ति जब्त की जाएगी। एसपी ने बताया कि इसके अलावा जिले में अन्य अपराधियों की भी अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति की जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले काफी गंभीर है और सख्ती के साथ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस सख्ती के बाद अब अपराधियों में हड़कंप माचा हुआ है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  कर्ज में दिए रूपये मांगे वापस तो देवर ने भाभी को मार दी गोली…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img