रांची रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा में गंदगी, फफूंद लगे लहसुन और नकली पानी की सप्लाई पर सख्त हुई रेलवे प्रशासन

रांची: रेलवे यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने के दावे की पोल शनिवार को उस समय खुल गई जब सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर संचालित कॉमसम फूड प्लाजा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर से लेकर परिसर की हालत बेहद गंदी पाई गई। किचन में खुले में रखा पका खाना, मक्खियों की भरमार और घूमते हुए कॉकरोच देखकर अधिकारी हैरान रह गईं।

स्टाफ के रवैये और फूड क्वालिटी की गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए सीनियर डीसीएम ने फूड प्लाजा संचालक पर भारी जुर्माना लगाने का आदेश दिया। मौके से पनीर, रसगुल्ला, गुलाब जामुन आदि के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

अव्यवस्था की लंबी सूची:

स्टाफ की भूमिका भी संदिग्ध:
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात मैनेजर त्रिलोक चंद और कुक बंसीधर का व्यवहार असहयोगात्मक और अभद्र पाया गया। सभी कर्मचारियों ने पहचान पत्र भी नहीं पहन रखा था।

साथ में हुआ टिकट जांच अभियान:
निरीक्षण के बाद अपर क्लास वेटिंग हॉल का भी मुआयना किया गया। इसके बाद मौयाँ एक्सप्रेस (15027) में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे के अधिकारी नीरज कुमार, सचिन गुप्ता, मोती लाल, विपिन कुमार, योगेश, सुरेश उरांव और आशुतोष कुमार उपस्थित रहे।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि यात्रियों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...