रैयती जमीन को लेकर विवाद, ग्रामीण न्याय के लिए पहुंचे रंका थाना

Garhwa: जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत दूधवल पंचायत के बेलवा डामर गांव में रैयती जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव के रामधनी भूईहर ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन को कुछ दबंग लोग जबरन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। न्याय की गुहार लगाते हुए वे 22 जून को दोपहर 1 बजे रंका थाना पहुंचे, जहां समाजसेवी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता फरीद राय ने उनकी मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया।

फरीद राय ने बताया कि रामधनी भूईहर की पुश्तैनी रैती जमीन है। जिसे बेलवा डामर गांव के रामजी यादव और सुरेश भूईहर जैसे स्थानीय दबंग लोग अवैध तरीके से कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। रामधनी लंबे समय से इस जमीन को जोतते-बोते आए हैं और अब जबरन उस पर कब्जा किया जा रहा है जिससे वे बेहद परेशान हैं।

दोनों पक्षों को बुलाया गयाः थाना प्रभारी

रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत उन्हें मिली है और दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि दोनों पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष रूप से न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोग बोले – जमीन का सत्यापन हो, अन्याय नहीं

बेलवा डामर के अन्य ग्रामीणों ने भी इस जमीन विवाद को लेकर प्रशासन से मांग की है कि भूमि की वैधता का उचित सत्यापन कराया जाए और किसी के साथ अन्याय न हो। वे चाहते हैं कि इस तरह के विवादों में त्वरित समाधान हो ताकि गांव में शांति और भरोसा कायम रहे।

रिपोर्टः आकाश

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...