लालू प्रसाद ने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र किया नामांकन

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज यानी 23 जून को एक मात्र नामांकन निवर्तमान अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा दाखिल किया गया। लालू यादव ने राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे एवं राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन के समक्ष चार सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्येक नामांकन पत्र पर राष्ट्रीय परिषद के 10-10 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।

goal 22Scope News

लालू के नामाकंन प्रक्रिया में राबड़ी, तेजस्वी सहित RJD के सभी बड़े नेता रहे मौजूद

नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शिवानंद तिवारी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी, मंगनी लाल मंडल, सांसद डॉ. मीसा भारती, सांसद प्रो. मनोज झा, प्रेमचंद्र गुप्ता, अभय कुशवाहा, कांति सिंह, यादव, अवध बिहारी चौधरी, भोला यादव, कुमार सर्वजीत, ललित कुमार यादव, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, जय प्रकाश नारायण यादव, आलोक कुमार मेहता, चौधरी महबूब अली कैसर, शिवचंद्र राम, भाई वीरेंद्र, अनिता देवी, डॉ. तनवीर हसन, अशोक कुमार सिंह, प्रो. चन्द्रशेखर,‌ डॉ. सुनिल कुमार सिंह, स्वीटी सीमा हेंब्रम, मो. कामरान, अनिरुद्ध कुमार यादव, बीनू यादव, डॉ. उर्मिला ठाकुर, बीमा भारती, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, रामवृक्ष सदा, सतीश कुमार, संजय सिंह यादव, धनंजय कुमार, दीनानाथ यादव एवं मो. महताब आलम के हस्ताक्षर हैं।

24 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच नामांकन पत्र की जांच की जाएगी – चित्तरंजन गगन

पार्टी के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि कल 24 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। उसी दिन एक बजे से तीन बजे के बीच नाम वापस लेने के लिए निर्धारित है। यदि नामांकन सही पाया गया और नाम वापस नहीं लिया जाता है तो कल शाम तीन बजे लालू प्रसाद को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। पांच जूलाई 2025 को पटना के बापू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू प्रसाद के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा के साथ हीं प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा। तत्पश्चात् नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुला अधिवेशन होगा, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पेश प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़े : RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर एक बार फिर से आज नामांकन करेंगे लालू यादव

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...