परिजनों के सामने बच्चे को उठा ले गये बदमाश, सदमे में दादा की मौत

क़टिहार: बिहार में पुलिस लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाने का दावा तो करती है लेकिन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं हैं कि वे सरेआम लोगों के सामने हथियार के बल पर एक बच्चे का अपहरण तक करने से बाज नहीं आते हैं। घटना कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के चकला मौलानगर पंचायत की है जहां अपराधियों ने सरेआम परिवार के लोगों के सामने एक 6 वर्ष के मासूम का अपहरण कर लिया। बच्चे के अपहरण के सदमा में उसके दादा 77 वर्षीय बैजनाथ यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – कल मुजफ्फरपुर आयेंगे उप राष्ट्रपति, जगन्नाथ मिश्रा की 88वीं जयंती समारोह में होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि कार से पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने पहले सीताराम यादव को रिवाल्वर की नोक पर बंधक बनाया और फिर दरवाजे पर खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे कृष्ण कुमार का अपहरण कर चलते बने। इस दौरान बच्चे के परिजन और बदमाशों के बीच हाथापाई भी हुई लेकिन बदमाश हथियार के बल पर सबको डरा धमका कर बच्चे को ले भागे। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीँ घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   RJD MLA रीतलाल यादव की पत्नी ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप, कहा सत्ता पक्ष…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img