बिहार के 22 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 16 में यलो अलर्ट

पटना : पटना मौसम विभाग ने आज यानी 27 जून को बिहार के 22 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 16 जिलों में यलो अलर्ट का अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में मानसून पूरी तरह से आ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी गई है।  साथ ही अगले 24 घंटे में भारी वर्षा की चेतावनी है।

Goal 5 22Scope News

पटना समेत 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करने के साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। वहीं पटना समेत 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

28 जून को पटना और आसपास के जिलों में जोरदार बारिश संभव

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 से 36 घंटों में उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। 28 जून के बाद पटना और आसपास के जिलों में जोरदार बारिश की संभावना है। हवा की दिशा पूर्वी रहेगी। नमी की मात्रा सुबह 90-95 प्रतिशत और दोपहर में 40-50 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

यह भी पढ़े : पटना सहित बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, आज कहीं गिरेगी बिजली

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...