मतदाताओं के सत्यापन के क्रम में आ रही भ्रांति को लेकर अनुमंडल कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देश के आलोक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत आज चलाए जा रहे कार्यक्रम में मतदाताओं के सत्यापन के क्रम में आ रही भ्रांति को दूर किए जाने हेतु मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दल के नेता, बीएलओ एवं अन्य प्राधिकृत का कार्यकता का कार्यशाला दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया।

Goal 7 22Scope News

इस कार्यशाला में राजनीतिक दल के नेताओं के साथ BLO रहे मौजूद

आपको बता दें कि कार्यशाला का शुभारंभ दलसिंहसराय अनुमंडल अधिकारी किशन कुमार, अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी और दलसिंहसराय क्षेत्र के राजनीतिक दलों के अनुमंडल स्तरीय अध्यक्ष उप निर्वाचन पदाधिकारी दलसिंहसराय के द्वारा कार्यक्रम का किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक बीएलओ एवं अन्य कार्यकर्ताओं को दलसिंहसराय अनुमंडल अधिकारी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी दलसिंहसराय अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा स्वयं सभी बिंदुओं पर विशिष्ट रूप से बताया गया।

‘यह कार्यशाला मतदाता सत्यापन के क्रम में मिल के पत्थर साबित होगा’

कार्यशाला के संदर्भ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा बताया गया कि यह कार्यशाला मतदाता सत्यापन के क्रम में मिल के पत्थर साबित होगा। हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर गरीब, अनुसूचित जाति और समाज के पिछले वर्ग के मतदाता का शत-प्रतिशत सत्यापन कराए जाने में सहायक होंगे। अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय के द्वारा राजनीतिक दलों के आश्वासन किया गया कि इस तरह के कार्यशाला प्रखंड और गांव स्तर भी आयोजित किया गया है। राजनीतिक दलों के अनुरोध प्राप्त होने पर कार्यशाला अनुमंडल स्तर पर पुणे आयोजित किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर मोबाइल जमा सुविधा प्रदान करेगा ECI

आरके रोशन की रिपोर्ट

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...