आरा और राजगीर के बाद अब छपरा…, चिराग की रैली को सफल बनाने में जी-जान से लगा है यह युवा नेता

सारण: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने स्तर से विभिन्न कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी अपनी पार्टी लोजपा(रा) के पक्ष में मतदाताओं को साधने के लिए रैलियां कर रहे हैं। आरा और राजगीर के बाद अब चिराग पासवान छपरा में आगामी 6 जुलाई को रैली करने वाले हैं। चिराग की रैली में अधिक से अधिक लोगों का जुटान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न नेता और कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए हैं और लोगों से मुलाकात कर आमंत्रित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – हथियार के साथ चले थे बैंक लूटने, किस्मत ने दे दिया धोखा फिर…

इसी कड़ी में युवा नेता रंधीर यादव चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहार फर्स्ट के सोच को लोगों तक पहुंचा रहे हैं और छपरा समेत गोपालगंज तक के लोगों को चिराग की रैली में आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बातचीत के दौरान रंधीर यादव ने बताया कि आरा और राजगीर में भी वे हजारों समर्थक के साथ पहुंचे थे और छपरा में भी रैली सफल होगी और यहां भी लाखों लोगों की भीड़ जुटेगी।

यह भी पढ़ें-  मुहर्रम को लेकर पूरा बिहार है सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील, एडीजी ने बताया क्या है प्लान…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

अंशु झा की रिपोर्ट

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...

Climate Change Bihar: बिहार में हर साल वज्रपात से 250-300 मौतें!...

Climate Change Bihar, पटना: जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि को कम करने के लिए वैज्ञानिक तकनीक,...