Thursday, July 31, 2025

Latest News

Related Posts

नीतीश कुमार के सरकार में हो रहा सर्वस्व विकास, बड़हरा विधायक ने किया…

भोजपुर: भोजपुर के बडहरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने करीब 58 लाख रूपये की लागत से निर्मित ग्रामीण पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। विधायक ने केशोपुर मुख्य सड़क से मुक्तिधाम घाट तक बने सड़क का उद्घाटन किया। सड़क के निर्माण और उद्घाटन से स्थानीय लोगों में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है। इस दौरान बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केशोपुर मुक्ति धाम मार्ग जर्जर हो चुका था।

जनता की मांग और अंतिम संस्कार में जाने वाले लोगो की पीड़ा देखते हुए केशोपुर पुल से मुक्तिधाम तक पीससी सड़क का निर्माण करवाया। सड़क उच्च गुणवत्ता का बना है जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।। उन्होने आगे कहा कि बड़हरा विधानसभा क्षेत्र मे चारो तरफ विकास हो रहा है। मैं लगातार बड़हरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करता आ रहा हूँ। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद क्षेत्र मे लगातार विकास होता रहा है। मै अपना पूरा जीवन बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के लिए समर्पित कर दिया हूँ।

यह भी पढ़ें – श्रावणी मेले में कांवरियों को नहीं होगी दिक्कत, मंत्री नितिन नबीन ने कहा ‘2025 में…’

क्षेत्र की समस्या मेरी समस्या है और उसका निदान करना भी मेरा कर्तव्य है। आज क्षेत्र के महत्वपूर्ण सड़को का निर्माण हो रहा है। यह कोई बोलने की बात नही है, देखने वाली बात है। जो लोग कहते है कि विकास नही हुआ है तो उनसे पूछना चाहता हूँ कि आरा से अपने गाँव पहुंचने मे कितना समय लगता है। आज सभी गाँव की सड़के मुख्य मार्ग से जुड़ गई हैं। बिहार मे नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार सर्वस्व विकास कर रही है। आज बिहार में विकास और सुशासन की सरकार है। जलने वालो को जलने दिजिए, मै विकास करता रहूँगा। मुक्ति धाम स्थल पर तीन लाख की राशि से शेड का भी निर्माण करवाया गया है।

कार्यक्रम में बड़हरा प्रखंड पदाधिकारी मोहित भारद्वाज, राजस्व पदाधिकारी नवनीत सिन्हा, बड़हरा बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय, धनंजय तिवारी, संजय कुमार सिंह, रामायण सिंह, धीरज सिंह, जितेन्द्र तिवारी, संतोष संटु, चंद्रकांत सिंह, पलधारी सिंह, नारद बिंद, दिनेश सिंह, मिथलेश पासवान, रंजीत गुप्ता, टुनटुन बिंद, हरेराम बिंद, निखिल राम, अजय सिंह, सिद्धनाथ सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, रामबाबू पासवान, साधुशरण सिंह, सतीराम यादव, लालजी राय, रघुवीर सिंह, सन्नी सिंह, राजबली यादव, आदित्य नारायण पाठक, दीपु सिंह, पवन सिंह सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  बिहार पुलिस पर उठते सवाल, कार्यप्रणाली या व्यवस्था की खामियों का परिणाम?

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe