Advertisement
Advertisement

मोहर्रम जुलूस के दौरान आग से दिखा रहे थे करतब, 15 लोग झुलसे, 6 रिम्स रेफर

Hazaribagh: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरांव-पौता गांव में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोहर्रम जुलूस के दौरान आग से करतब दिखाने के दौरान आग अचानक बेकाबू हो गई। आग की चपेट में आने से करीब 15 लोग झुलस गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे अधिक प्रभावित हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, जुलूस में जब प्रदर्शन के दौरान डीजल डाला गया, तभी आग अनियंत्रित हो गई और लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 गंभीर घायलों को रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा संचालित संजीवनी सेवा कुटीर के कर्मियों ने अस्पताल में मोर्चा संभालते हुए घायलों की हर संभव सहायता की। सेवा कुटीर के हटने के बावजूद कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और लोगों की मदद की। प्रशासन की ओर से घटना की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

Commercial Advertisment

Bihar Chhath Ghat Security: छठ घाटों पर प्रशासन का सख्त पहरा,...

Bihar Chhath Ghat Security, पटना: छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बिहार...

Bihar Electric Bus Charging Stations: बिहार के 6 जिलों को मिलेगी...

Bihar Electric Bus Charging Stations, पटना: बिहार में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने और चार्जिंग की समस्या दूर करने के लिए राज्य...

Sonpur Mela 2026 Food Court: सोनपुर मेले में इस बार क्या...

Sonpur Mela 2026 Food Court, छपरा: विश्व प्रसिद्ध हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में इस बार श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बिहार के अलग-अलग जिलों के...