मोहर्रम का जुलूस पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न, अखाड़ा और करतब ने खींचा ध्यान

Ramgarh: जिले के विभिन्न इलाकों में मोहर्रम की दसवीं पर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। रामगढ़, कुजू, मांडू और घाटो समेत कई क्षेत्रों में भव्य ताजिया के साथ मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग “या अली”, “या हुसैन” के नारों के बीच पारंपरिक हथियारों के साथ करतब दिखाते हुए अखाड़ा में शामिल हुए।

जुलूस में शामिल लोगों के लिए इदरीशिया फैमिली की ओर से शरबत और बिस्कुट की व्यवस्था की गई थी। आयोजन के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और अनुशासन देखने को मिला।

जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों को एक्टिव मोड में रखा गया था। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती चुस्त और दुरुस्त दिखी।

कुजू के आजाद बस्ती में मोहर्रम कमेटी की ओर से मांडू पुलिस निरीक्षक, कुजू ओपी प्रभारी, मांडू अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मांडू पुलिस निरीक्षक ने जानकारी दी कि मांडू थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी इलाकों में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रिपोर्टः एहसान मंजर

 

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...