आरआईटी थाना क्षेत्र में फ्लैट से देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाएं और एक पुरुष हिरासत में

सरायकेला : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के एक रिहायशी अपार्टमेंट में देह व्यापार चलाए जाने की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं और एक पुरुष को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई आरआईटी थाना अंतर्गत अर्थ एनक्लेव अपार्टमेंट के एक फ्लैट में की गई।

आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि उक्त अपार्टमेंट में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके आलोक में गुरुवार को पुलिस टीम ने छापेमारी की। फ्लैट में पुलिस को दो महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन्हें तत्काल हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

स्थानीय लोगों ने दी थी सूचना

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों की भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि शांतिपूर्ण रिहायशी इलाके में इस तरह की गतिविधियां समाज के लिए खतरा बनती जा रही हैं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सटीक योजना बनाकर कार्रवाई की।

जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच के बाद यदि पुष्टि होती है कि ये लोग देह व्यापार में संलिप्त हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि यह पहला मौका है जब आरआईटी थाना क्षेत्र के किसी रिहायशी अपार्टमेंट में देह व्यापार से संबंधित मामला सामने आया है।

पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अनैतिक कार्यों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...