‘बिहार में बढ़ा है अपराध, राजद के लोग फिर से लाना चाहते हैं जंगलराज’

पटना : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। बिहार में बढ़ते अपराध पर विपक्ष अपना नैतिकता तो जरूर दिखा रहा है लेकिन यह राजद के लोग सीधेतौर पर बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि अब सरकार बुलडोजर एनकाउंटर के साथ-साथ संपत्ति जब्ती करेगी।

Goal 7 22Scope News

आज मुख्यमंत्री ने शंकर नेत्रालय का किया शिलान्यास – विजय कुमार सिन्हा

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शंकर नेत्रालय का शिलान्यास किया। यह बिहार के लिए बहुत बड़ी बात है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हम इसके लिए कोटि-कोटि बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि अपराध पर निश्चित तौर पर कार्रवाई हो रही है। सरकार सजकता से पूरी तरीके से कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन कहीं ना कहीं राजद के लोग अराजकता फैला रहे हैं। जरूरत पड़ेगी तो सरकार बुलडोजर एनकाउंटर और संपत्ति जब्त भी करेगी।

विजय सिन्हा ने कहा- राहुल-तेजस्वी जंगलराज और भ्रष्टाचार के युवराज हैं

राहुल गांधी के द्वारा आज दिल्ली में कांग्रेस की बैठक बुलाए जाने पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि यह लोग परिवारवाद के लोग हैं। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी परिवारवाद की राजनीति कर रहे हैं। यह दुर्भाग्य है कि भारत का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी है और बिहार का नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव जंगलराज और भ्रष्टाचार के युवराज हैं।

यह भी पढ़े : भ्रष्टाचार का भाईचारा वाला गठबंधन है इंडी गठबंधन – विजय कुमार सिन्हा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...