दानापुर में सुबह-सुबह मच गया हड़कंप, युवक की घर के पास खून से लथपथ मिला शव

दानापुर : राजधानी पटना के दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियाकांध गांव में गुरुवार की अहले सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब राकेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र शिवम उर्फ बंटी का खून से सना शव उसके ही घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि शिवम दानापुर में किराए के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहकर पढ़ाई करता था और चार दिन पहले ही गांव आया था।

Goal 3 22Scope News

युवक कहकर गया कि मोबाइल चार्ज में लगाकर आता हूं, फिर घर के बाहर मिला शव – मृतक के दादा

वहीं मृतक के दादा देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह उनके कमरे में सोने आया था लेकिन यह कहकर दूसरे कमरे में गया कि मोबाइल चार्ज में लगाकर आता है। फिर वापस नहीं आया तो सोचा कि कहीं उसी कमरे में सो गया होगा। लेकिन सुबह उसका शव घर के बाहर मिला। शिवम की सर पर धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या की गई है। सूचना पर शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। इस दर्दनाक घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

यह भी देखें :

घटनास्थल पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार पहुंच स्थिति की जानकारी वरीय अधिकारी को दी

वहीं सूचना पाकर शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन करते हुए घटना की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को देते हुए एफएसएल की टीम को दी। सूचना पाकर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में मृतक के गांव के चाचा ने बताया कि मृतक शिवम माता, पिता, दो बहन और भाइयों के साथ दानापुर के चित्रकूट नगर माली गली में रहता था। वहीं रहकर सभी भाई बहन पढ़ाई करता था। उसकी मां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। कल रात नौ बजे गांव दादा दादी के पास आया था। रात 10 बजे के करीब बजे खाना खाकर सोने चला गया था। उसके बाद क्या कुछ हुआ किसी को कुछ पता नही चला। सुबह टहलने निकले लोगो ने घटना के जानकारी दी। इस बाबत शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि थाना अंतर्गत हथियाकांध में एक युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। मृत युवक के सर में गहरे जख्म के निशान पाए गए। मामले की छानबीन की जा रही है। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Patna Hatya 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 2 युवक की मौत, 3 घायल, हालत नाजुक

रंजीत कुमार और पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में...

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के...

रांची पहाड़ी मंदिर गेट पर नशेड़ियों का तांडव: गरीब दुकानदार के...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध और पवित्र पहाड़ी मंदिर परिसर के समीप असामाजिक और नशेड़ी तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया...

PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने...

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर : साइकिल सवार 2 भाइयों को...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के समीप लिंक सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12...

हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग...

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img