Commercial Advertisment

कहलगांव में गंगा एक बार फिर धारण कर चुकी है विकराल रूप, आगोश में समाया कई घर

भागलपुर/आरा : बक्सर से निकलते हुए भागलपुर के कहलगांव में गंगा नदी एक बार फिर से विकराल रूप धारण कर चुकी है। पिछले साल भी भागलपुर के सबौर प्रखंड के मसाढू गांव में गंगा के रौद्र रूप ने कई घरों को अपनी आगोश में समा लिया था। वहीं अब सबौर प्रखंड के ममलखा पंचायत के चायचक गांव और थोड़ी दूरी पर कालीघाट में गंगा का तेज कटाव शुरू हो गया है। यहां पर देखते ही देखते 15 से 20 फीट तक जमीन गंगा में समा जा रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

कालीघाट समीप मंदिर और विशाल पेड़ गंगा में समा गया

आपको बता दें कि कालीघाट समीप मंदिर और विशाल पेड़ गंगा में समा गया। अब इसको लेकर ग्रामीण भयभीत है और लगातार महिला बच्चे सहित गांव के सभी लोग कटाव स्थल पर खड़े गंगा को निहारते रहते हैं। कटाव निरोधी काम भी यहां पर किया जा रहा है लेकिन वह नाकाफी है। करोड़ों की लागत से कटावरोधी कार्य किया गया है लेकिन गंगा के विकराल रूप के सामने सब बेकार हो चुका है।

कोई ध्यान नहीं दे रहा, सब कटते जा रहा है – महिलाएं

महिलाओं का कहना है कि कोई ध्यान नहीं दे रहा, सब कटते जा रहा है। हमलोग कहां जाएंगे कैसे रहेंगे, काम भी बहुत खराब हो रहा है। सारा गांव डूब जाएगा, गंगा इस इस इलाके में अपना दायरा बढ़ाती जा रही है। इसके पहले 2022 में इंग्लिश गांव में उसके बाद 2024 में उसके आगे मसाढू गांव में फिर अब उसके आगे ममलखा के चायचक और कालीघाट के समीप भीषण कटाव हो रहा है।

बाढ़ के खौफ से डरे भोजपुर जिले के कई इलाकों के लोग, दर्जनों घर हुआ गंगा में विलीन

भोजपुर जिले में शाहपुर और बड़हरा प्रखंड इलाके में गंगा का खौफनाक रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण शाहपुर और बड़हरा प्रखंड के गंगा नदी से सटे दियारा इलाके व आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गांव के लोग अपने सामानों को लेकर अपने सुरक्षित स्थान पर अब धीरे-धीरे जाने लगे हैं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, देख सकते हैं। इस वीडियो में शाहपुर प्रखंड के तटवर्ती जवनिया गांव के लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हो गए है। गंगा किनारे सटे दर्जनों घर भी धीरे-धीरे विलीन हो रहे हैं। जिसका वीडियो आज हम आपको दिखा रहे हैं। इस वीडियो में दो पक्के के घर गंगा में विलीन हो गए है।

Ara Barh 22Scope News
बाढ़ के खौफ से डरे भोजपुर जिले के कई इलाकों के लोग, दर्जनों घर हुआ गंगा में विलीन

गंगा नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है

हालांकि अब भोजपुर जिले के कई इलाकों में गंगा नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जो ग्रामीणों में दहशत का पर्याय बन चुकी है। हालांकि जिस तरह से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, उससे आशंका जतायी जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र के निचले मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन जाएंगे। वहीं बाढ़ का जायजा लेने जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और बाढ़ से ग्रसित लोगों से मुलाकात की और उनको आश्वासन दिलाया कि आप लोगों को सुरक्षा के लिए हम लोग हमेशा तत्पर रहेंगे घबराने की कोई बात नहीं है। पिछले कई वर्षों क्षेत्र में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने प्रखंड के तटवर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को बड़े पैमाने पर जान-माल की क्षति पहुंचाई थी। बाढ़ के मंजर को याद कर आज भी लोगों के रूह कांप जाते है।

यह भी देखें :

2-3 दिन से गंगा नदी तेज बहाव के साथ चल रही है – ग्रामीण

गंगा नदी के निचले हिस्से में बसे ग्रामीणों का कहना है कि दो-तीन दिन से गंगा नदी तेज बहाव के साथ चल रही है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जैसे-जैसे गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। वैसे ही ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर दहशत बन रही है। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए लोग अभी से ही एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए है।

DM के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भी कटाव रोकने के लिए जीओ बैग का सहारा ले रही है

हालांकि जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भी कटाव रोकने के लिए जीओ बैग का सहारा ले रही है। मगर गंगा के तेज धार में ये समाहित हो जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कम्युनिटी किचेन और पॉलीथिन का वितरण शुरू कर दिया है। मगर जिस तरह से गंगा में बड़े-बड़े घर विलीन हो रहे हैं। लोग अपने वर्षों की कमाई को यूं ही बर्बाद होता देख रोने को मजबूर हो गए हैं। हालांकि ग्रामीणों में जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी दिखाई दी है।

यह भी पढ़े : दानापुर के 6 पंचायत में चारों तरफ से गंगा का पानी किया प्रवेश

राजीव रंजन और नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...