प्रकाशित:
बाढ़ : बिहार में लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी ने विकराल रुप धारण कर लिया है। मोकामा और आस-पास के इलाकों में गंगा नदी खतरे के निशान से चार सेंटी मीटर ऊपर बह रही है। गंगा नदी के इस विकराल रूप से मोकामा प्रखंड के निचले इलाके में गंगा का पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। हालांकि, केंद्रीय जल आयोग हाथीदह ने गंगा नदी के जल स्तर घटने का संकेत मान रहा है। मगर किनारे बसे ग्रामीण खौफ के साये में हैं।
Highlights


















