मनचले की गोलीबारी से घायल युवती पहुंची परीक्षा केन्द्र, लोगों ने किया हौसले को सलाम

Supaul– 28 जनवरी को मनचले युवक की गोलीबारी से घायल 15 वर्षीय गुड्डी मंगलवार को इंटर की परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षा केन्द्र पहुंची.  युवती के परीक्षा केन्द्र पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुट गयी, लोग बाग उसकी हिम्मत की तारीफ और हौसला अफजाई करने लगे .

बता दें कि गुड्डी जब साइकिल पर सवार होकर जगदीश मंडल इंटर कॉलेज जा रही थी तब पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली-रतौली सड़क एक मनचले युवक ने गाली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था. गोली गुड्डी के पीठ में लगी थी. जिसे चिकित्सकों ने निकाल दिया है, लेकिन जख्म अभी भी हरे हैं. लेकिन इस सदमे से उबर कर अपनी पढ़ाई को पूरी करना चाहती है. यही कारण है कि वह परीक्षा  में शामिल होने पहुंची.

गुड्डी ने कहा है कि गोली उसके पीठ में लगी थी, लेकिन चिकित्सकों ने गोली निकाल दिया है. यदि वह परीक्षा में शामिल नहीं होती तो एक साल बर्बाद हो जाता और वह इससे बचना चाहती थी, वह किसी भी कीमत पर अपनी पढ़ाई को बाधित नहीं करना चाहती थी.

मनचले की पहचान मुकेश यादव के रुप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. लेकिन चार दिनों के बाद भी अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.  ग्रामीणों के मुताबिक मामला एकतरफ प्रेम प्रसंग का हैं.

रिपोर्टर -शक्ति 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...