बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बनी स्क्रीनिंग कमेटी, माकन होंगे अध्यक्ष

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से लग गई है। बिहार में अगले तीन से चार महीने में विधानसभा चुनाव होने है। इसे लेकर सभी दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। कांग्रेस इस चुनाव में अपनी खोई जमीन पाने को लेकर एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सहित कई राष्ट्रीय नेता लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। इस बीच, बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमिटी गठित की है, जिसका चेयरमैन अजय माकन को बनाया गया है। ‎कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इस स्क्रीनिंग कमिटी में तीन सदस्य होंगे, जिसमें परिणीति शिंदे, इमरान प्रतापगढ़ी और कुणाल चौधरी शामिल हैं। ‎इनके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को स्क्रीनिंग कमिटी का सदस्य बनाया गया है।

Goal 7 22Scope News

माकन पहले भी रह चुके हैं स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन

आपको बता दें कि अजय माकन को इससे पहले पार्टी ने हरियाणा, छत्तीसगढ़ और पंजाब विधानसभा चुनाव में स्क्रीनिंग कमिटी की कमान सौंपी थी लेकिन नतीजे कांग्रेस के पक्ष में नहीं रहे। बिहार की स्क्रीनिंग कमिटी में कांग्रेस ने सामाजिक समीकरण का ध्यान रखते हुए ब्राह्मण के साथ मुस्लिम, दलित और ओबीसी समाज से आने वाले नेता को शामिल किया हैं। बहरहाल, अभी तक बिहार के इंडिया गठबंधन में यह तय नहीं है कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस को 50 से 55 सीटें मिल सकती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 243 में से 70 सीटों पर चुनाव लड़कर केवल 19 सीटें जीती थी। नव गठित बिहार स्क्रीनिंग कमिटी के एक सदस्य ने कहा कि पहले कांग्रेस की सीटें तय होंगी इसके बाद ही स्क्रीनिंग कमिटी का काम शुरू होगा। कांग्रेस की चुनाव स्क्रीनिंग कमिटी उम्मीदवारों की छांटनी कर अंतिम सूची पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है जिसकी बैठक में आखिरी मुहर लगाती है।

7 पदेन सदस्य में बिहार कांग्रेस के कई नेता

इसके अलावा सात पदेन सदस्य भी बनाए गए हैं, जिसमें बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, देवेंद्र यादव, शाहनवाज आलम और सुशील कुमार पासी को शामिल किया गया है। यह कमेटी कांग्रेस के उम्मीदवारों के चयन में महती भूमिका निभाएगी। ‎उल्लेखनीय है कि विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी राजद के साथ मिलकर लगातार रणनीति बना रही है। इसके तहत महागठबंधन में शामिल घटक दलों की लगातार बैठक हो रही है। इसके लिए एक समन्वय समिति बनाई गई है जिसके प्रमुख तेजस्वी यादव हैं। ‎ ‎

Bihar Congress 2 22Scope News

सीमांचल से लेकर बेगूसराय तक RJD से फंसा पेंच

वहीं बिहार में कांग्रेस की कोशिश साथ सीटें हासिल करने की है। पार्टी की नजर मजबूत सीटों पर है। हालांकि सीमांचल से लेकर बेगूसराय तक राजद के साथ कई सीटों पर उसकी बातचीत उलझी हुई है। दूसरी तरफ सीपीआईएमएल पिछली बार से ज्यादा सीटें मांग रही है। जाहिर है इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा आसानी से नहीं होने वाला। हालांकि एक कांग्रेस सूत्र के मुताबिक, अगस्त में सीटों को लेकर सहमति बन जाएगी और इसके फौरन बाद ऐलान कर दिया जाएगा।

यह भी देखें :

ज्यादा से ज्यादा सीटों की तैयारी में कांग्रेस

इधर, कांग्रेस इस चुनाव में अधिक से अधिक सीट पर उम्मीदवार उतारना चाह रही है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। बताया जाता है कि बिहार कांग्रेस 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में लड़ी गई सीटों को आधार बनाकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस में एक और बड़ा बदलाव, बदल दिया सभी…

प्रेम कश्यप की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img