Advertisement
Advertisement

दबंग दे रहे थे जमीन पर कब्जा करने की धमकी, पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

गयाजी : जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी सोनू कुमार को उसी गांव के कुछ दबंगों द्वारा लगातार जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी जा रही थी। जिसके बाद पीड़ित के द्वारा स्थानीय थाना एवं अंचलाधिकारी के पास आवेदन देकर गुहार लिए लगाई गई। सीओ के आदेश पर स्थानीय थाना की पुलिस ने गांव पहुंचकर जमीन की नापी कराकर पिलर गड़वाया। साथ ही पीड़ित को न्याय दिलाया।

DIARCH Group 22Scope News

प्रिंस के द्वारा लगातार हमारी जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी जा रही थी

इस संबंध में पीड़ित सोनू कुमार ने बताया कि गांव के ही अजीत यादव के पुत्र प्रिंस यादव के द्वारा लगातार हमारी जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी जा रही थी। जबकि उनके पास कोई कागजात नहीं था। हमारी जमीन हमारे नाना एवं मां के नाम पर है। बावजूद इसके वे लोग हमारी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे थे, जिसके बाद हमने स्थानीय अंचलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। अंचलाधिकारी के द्वारा कागजात की जांच की गई, जिसके बाद हमें सही पाया गया, जबकि विपक्ष के द्वारा कोई भी कागजात नहीं दिया गया। स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और नापी कराकर पिलर गड़वाने का काम किया है। इसके लिए हम पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हैं।

CO के आदेश पर नापी कराकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का कार्य किया गया है

वहीं मौके पर पहुंचे चंदौती थाना के एसआई राज किशोर पासवान ने बताया कि सीओ के आदेश पर नापी कराकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का कार्य किया गया है। थानाध्यक्ष के द्वारा मौके पर जाने का आदेश दिया गया था। विपक्ष से भी कागजात की मांग की गई, लेकिन कोई कागजात वे लोग प्रस्तुत नहीं कर सके और ना ही मौके पर पहुंचे है। वही पीड़ित पक्ष के द्वारा सभी तरह के दस्तावेज प्रस्तुत किए गए है। इसके बाद अमीन द्वारा नापी कराकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य किया गया है। शांतिपूर्ण माहौल में नापी कराई गई है।

यह भी पढ़े : नगमा गांव एक घर में लगी आग, 2 बच्चे जिंदा जले

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna Parks Chhath Puja: पटना में इस बार गंगा घाट ही...

Patna Parks Chhath Puja: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार गंगा घाटों के...

Jeevika Didi Chhath Products: बांस के सूप-दउरा से बदली महिलाओं की...

Jeevika Didi Chhath Products, पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ के बाजार में बिहार की जीविका दीदियों के पारंपरिक हुनर की खूब मांग है।...

Bihar Cyber Fraud Prahar 5.0: साइबर ठगों के खिलाफ बिहार पुलिस...

Bihar Cyber Fraud Prahar 5.0, पटना: बिहार में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सितंबर और अक्टूबर महीने में...