Dhanbad: तेज रफ्तार हाइवा ने अधेड़ को कुचला, मौके पर ही मौत

Dhanbad: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर दिखा। इस दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा केंदुआडीह थाना क्षेत्र के श्रीराम टी एंड स्वीट्स दुकान के पास हुआ।

Dhanbad: सुबह टहलने निकले थे

जानकारी के अनुसार, जगदीश सिंह रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे और डिवाइडर के कट से सड़क पार कर रहे थे। तभी धनबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिर कुचल जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Dhanbad: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से स्थानीय लोग आक्रोश में हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...