Ranchi: फ्लैट से 16 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार, 10.73 लाख रुपये बरामद

Ranchi: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एक फ्लैट से 16 लाख रुपये की चोरी का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से 10 लाख 73 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

Ranchi: 16 लाख रुपये की चोरी का खुलासा

DIG सह रांची SSP चंदन सिन्हा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्पिरिट्स एंड एलाइट इंडस्ट्रीज प्रा०लि० के मालिक ने बरियातू में अपने स्टाफ के लिए एक फ्लैट ले रखा था। उसी में से एक ड्राइवर अलमारी से पैसा लेकर फरार हो गया था।

Ranchi: 10.73 लाख रुपये बरामद

कंपनी के मालिक की ओर से 16 लाख रुपये चोरी होने की एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली से अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 10 लाख 73 हजार बरामद किया। मामले को लेकर रांची एसएसपी ने कहा कि मामले की सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

सौरभ सिंह की रिपोर्ट

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...

दरभंगा में चोर का आतंक, गहने व पैसा के साथ बाल...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में फिर एक बार उसी अंदाज बदमाशें ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया...

अनुमंडल अस्पताल परिसर बना रणक्षेत्र, 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 3...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अस्पताल परिसर गुरुवार की संध्या रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो दुकानदारों के पक्ष एक-दूसरे पर लात घुसा चलते देखे...