Jharkhand Weather Today : बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Today

Ranchi : झारखंड में इस बार मानसून पूरे जोश में है। अब तक राज्य में 854.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस सीजन में औसतन 607.4 मिलीमीटर वर्षा होती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), रांची की माने तो अब तक झारखंड में सामान्य से 41 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : बीजेपी ऑफिस के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत 

Jharkhand Weather Today : बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत… 

Jharkhand Weather Today : रांची में आसमान में बादल छाए रहेंगे

राजधानी रांची में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश गढ़वा में 61.5 मिमी रिकॉर्ड की गई।

ये भी पढ़ें- बुरे फंसे Rahul Gandhi! “वोट चोरी” पर चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब… 

अन्य प्रमुख स्थानों में बारियातू में 59 मिमी, पंचेत में 49.4 मिमी, और मैथन डीवीसी में 33.2 मिमी वर्षा हुई। इस सीजन में झारखंड में अब तक औसत से अधिक वर्षा होने से किसानों को राहत मिली है, लेकिन वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर सतर्कता जरूरी है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...