Advertisment

Bokaro : स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

Bokaro : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर आज बोकारो के सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परेड की बारीकियों को परखा और मौके पर मौजूद जवानों व अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : फाइव स्टार होटल में जुए के बड़े रैकेट का पर्दाफाश,10 जुआरी धराए… 

Bokaro : अंतिम रिहर्सल की तैयारी पूरी

डीसी अजय नाथ झा ने रिहर्सल के बाद कहा कि तैयारियां संतोषजनक हैं, हालांकि परेड को और अधिक अनुशासित व प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ आंशिक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि समारोह के दिन एक विशिष्ट मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

ये भी पढ़ें- Breaking : फिर फंस गए आईएएस विनय कुमार चौबे, हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी ने बनाया आरोपी… 

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम चरण की तैयारियों को भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा ताकि कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ संपन्न हो। इस परेड में पुलिस बल के साथ-साथ कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी भाग ले रहे हैं, जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश देंगे। समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट—

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Accident : सड़क बनी खून का दरिया! बेकाबू कार ने बाइक समेत कार को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत… 

Sahibganj Murder : श्यामपुर गांव में खौफनाक वारदात, घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या… 

Ranchi Murder : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बवाल के बाद इलाके में तनाव… 

Breaking : पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर में ढेर, हथियार छीनकर भागने में… 

Palamu Accident : नशे में धुत चालक ने मचाया तांडव, मेला घूमने आए परिवार को रौंदा, कई घायल… 

Hazaribagh में भूस्खलन का खतरा! बभनबे पहाड़ का हिस्सा खिसका, ग्रामीणों में दहशत 

 

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...