Advertisment

Ranchi Crime : फाइव स्टार होटल में जुए के बड़े रैकेट का पर्दाफाश,10 जुआरी धराए…

Ranchi Crime : राजधानी रांची के प्रतिष्ठित रेडिसन ब्लू होटल में मंगलवार देर रात एक बड़े जुए के रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दस लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को चुटिया थाना लाया गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Breaking : फिर फंस गए आईएएस विनय कुमार चौबे, हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी ने बनाया आरोपी… 

Ranchi Crime : कोतवाली, लालपुर, चुटिया और डेलीमार्केट थाना की टीम ने मारी छापेमारी

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मिली जानकारी के मुताबिक डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि होटल के एक कमरे में जुए का अवैध कारोबार चल रहा है। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली, लालपुर, चुटिया और डेलीमार्केट थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर कई इलाकों में छापेमारी की गई।

Ranchi Crime : कई लोग आपत्तिजनक हालत में मिले

रेडिसन ब्लू होटल पहुंचने पर टीम को एक कमरे में चल रहा जुए का अड्डा मिला, जहां ताश की गड्डियों और नगद रुपये के साथ कई लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस के पहुंचते ही कुछ जुआरी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मुस्तैद टीम ने सभी को घेराबंदी कर दबोच लिया। मौके से बड़ी मात्रा में नगदी, ताश के पत्ते और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : अब वाहनों पर फर्जी बोर्ड पर होगी कार्रवाई, एसएसपी ने बुलाई हाईलेबल मीटिंग… 

पांच सितारा होटल में इस तरह के अवैध गतिविधि सामने आने से होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि होटल प्रबंधन की इस रैकेट में कोई संलिप्तता तो नहीं है। पूरे मामले की छानबीन जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Accident : सड़क बनी खून का दरिया! बेकाबू कार ने बाइक समेत कार को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत… 

Sahibganj Murder : श्यामपुर गांव में खौफनाक वारदात, घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या… 

Ranchi Murder : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बवाल के बाद इलाके में तनाव… 

Breaking : पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर में ढेर, हथियार छीनकर भागने में… 

Palamu Accident : नशे में धुत चालक ने मचाया तांडव, मेला घूमने आए परिवार को रौंदा, कई घायल… 

Hazaribagh में भूस्खलन का खतरा! बभनबे पहाड़ का हिस्सा खिसका, ग्रामीणों में दहशत 

 

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...