Hazaribagh में भूस्खलन का खतरा! बभनबे पहाड़ का हिस्सा खिसका, ग्रामीणों में दहशत

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनबे पहाड़ पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते पहाड़ का एक हिस्सा अचानक खिसक गया, जिससे भारी मात्रा में मिट्टी और चट्टानें नीचे गिर गईं। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

Hazaribagh : महज 500 मीटर की दूरी पर बसे हैं कई घर

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस प्रकार का भयावह दृश्य केवल उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में टीवी पर देखा था, लेकिन अब वही दृश्य हजारीबाग में भी देखने को मिल रहा है। पहाड़ के खिसकने वाली जगह से महज 500 मीटर की दूरी पर कई घर बसे हुए हैं। इस वजह से लोगों में यह डर है कि अगर बारिश ऐसे ही जारी रही, तो अगली बार बड़ी त्रासदी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Ramdas Soren Health Update : मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी गंभीर, ऑपरेशन पर आज हो सकता है फैसला

Hazaribagh : ग्रामीणों में दहशत का माहौल

प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, आसपास के ग्रामीणों को अलर्ट रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश होने से मिट्टी की पकड़ कमजोर हो जाती है, जिससे भूस्खलन की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी: चेन्नई डायवर्ट, केसी वेणुगोपाल समेत 5 सांसद थे सवार… 

बभनबे पहाड़ की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम द्वारा सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन दल को सतर्क कर दिया है। लोग प्रशासन से पहाड़ के आसपास की सुरक्षा जांच और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi Breaking : बीजेपी ऑफिस के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत 

Ranchi Accident : NH-39 पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर… 

बुरे फंसे Rahul Gandhi! “वोट चोरी” पर चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब… 

Saraikela Accident : खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत… 

Breaking : टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन ने नेमरा में शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

 

Saffrn

Trending News

स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर...

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान...

CCL रेलीगढ़ा कोलयरी से 29 टन कोयला लेकर चला हाईवा, रास्ते...

Jharkhand: CCL अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगड़ा कोलयरी में कोयला हेराफेरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है, इसे लेकर कोलियरी रेली गढ़ा...

मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास...

बंगाल पहुंचे CM Hemant, कहा- हम भी ममता दीदी की इस...

Bengal: बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और...

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img