राहुल की यात्रा पर सम्राट का निशाना, कहा ‘दो मौसेरे भाई मिले हैं और अब…’

पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को रोहतास से मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत की। महागठबंधन के नेताओं ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा कराये गए गहन मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत की है। महागठबंधन की इस यात्रा पर सत्ता पक्ष जबरदस्त रूप से हमलावर है। इसी कड़ी में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल-तेजस्वी को चोर चोर मौसेरा भाई बताया।

उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि चोर चोर मौसेरा भाई आपस में मिले हैं। एक ने भारत को लूटा तो दूसरे ने बिहार। उनलोगों का कहना है कि SIR के माध्यम से वोट की चोरी की गई। एक नेता जननायक बनने की बात करते हैं, जो कि हंसी के पात्र हैं। बिहार में भी एक जननायक हुए जिनका नाम लोकनायक जय प्रकाश नारायण है। एक परिवार में बूथ कैप्चरिंग कर एक ही वोट पर सारे बैलेट डालते रहे। सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर भी जम कर हमला किया और कहा कि वे भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं, सामाजिक न्याय के पुरोधा नहीं।

यह भी पढ़ें – बिहार में खेल का एक और बड़ा आयोजन, CM ने शुभंकर अनावरण के साथ ही ट्रॉफी गौरव यात्रा का किया शुभारंभ

राहुल गांधी की यात्रा पूर्ण रूप से घुसपैठियों को बचाने के लिए है। 2003 में भी चुनाव आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण करवाया था और उस वक्त भी लाखों लोगों के नाम काटे गए थे। उस वक्त राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी। यह यात्रा पूर्ण रूप से नौटंकी है। कांग्रेस ने 55 वर्षों तक सत्ता चलाया। बिहार अगर आज भी गरीब है तो उसका दोषी कांग्रेस और लालू परिवार हैं। लालू यादव ने चारा खाया, अलकतरा पिया और अराजकता फैलाई।

राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं लेकिन जब तक लालू नहीं पहुंचे यात्रा शुरू नहीं की। सम्राट चौधरी ने कहा कि राबड़ी राज में भी गहन मतदाता पुनरीक्षण 90 दिनों के अंदर पूर्ण किया गया था उस वक्त कांग्रेस ने सवाल नहीं किया लेकिन अब ये लोग सत्ता में नहीं हैं तो उसी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ये लोग देश में घोटाला की सरकार बनाना चाहते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   सरकार सख्‍त! हर हाल में चलेगा राजस्व महाअभियान! हड़ताल का नहीं पड़ेगा असर…

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...