Advertisment

राजधानी में पुलिस ने एक और कुख्यात को मारी गोली, दोनों तरफ से चली थी गोली…

पटना: बिहार की पुलिस इन दिनों क्राइम कंट्रोल के लिए पूरे जोर शोर से जुटी है। बिहार पुलिस के मुखिया के निर्देश पर पुलिस इन दिनों अपराधियों पर गोली चलाने से भी पीछे नहीं हट रही। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में पुलिस की एक कुख्यात अपराधी के साथ मुठभेड़ में हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात विजय सहनी को गोली मारी है।

यह भी पढ़ें – गया जी: दो लोगों का दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ है, केंद्रीय मंत्री ने….

घटना राजधानी पटना के अलाम्गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिस्कोमान कॉलोनी की है जहां पुलिस और विजय सहनी के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि कुख्यात के जांघ में पुलिस की गोली लगी है जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया है। फ़िलहाल मामले में पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले में सिटी एसपी ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही कोई जानकारी दी जाएगी। बता दें कि विजय साहनी कई लूटकांड के केस में आरोपी है

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों का शव पहुंचा घर, माहौल…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...