Vice Presidential Election : सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक…

Vice Presidential Election

Desk : एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए गए वरिष्ठ नेता सी.पी. राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस अहम मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के कई बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे।

नामांकन प्रक्रिया को चार सेटों में दाखिल किया गया, जिनमें प्रत्येक सेट पर 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों के हस्ताक्षर हैं। पहले सेट में पीएम मोदी मुख्य प्रस्तावक हैं, जबकि अन्य सेटों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, किरण रिजिजू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- CP Radhakrishnan बने उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार, ‘तमिलनाडु के मोदी’ की ऐसे हुई थी राजनीति में एंट्री…

Vice Presidential Election : नामांकन के दौरान 160 एनडीए सांसद और मंत्री उपस्थित रहे

नामांकन के दौरान संसद भवन में करीब 160 एनडीए सांसद और मंत्री उपस्थित रहे। उनके नाम को लेकर निर्णय एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर हुई एनडीए नेताओं की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। राधाकृष्णन को एक अनुभवी और जमीनी नेता माना जाता है, जो दक्षिण भारत में पार्टी के मजबूत चेहरे रहे हैं।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Jamshedpur Murder : चाची का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता था भतीजा, नदी किनारे मिला शव, ये निकला हत्यारा… 

Palamu : कुख्यात गैंगस्टर डब्लू सिंह ने डाला हथियार, तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज… 

Breaking : मुझे धमकी मिली है 400 जवान घर में घुसे, सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हत्या थी-अंबा प्रसाद ने खोल दी पोल… 

Bokaro : बेरमो में पुलिस की बड़ी रेड: 80 किलो गांजा और अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार… 

Palamu Murder : प्रेमिका के सामने प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट, चार आरोपी गिरफ्तार… 

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं मर्डर था! साजिश कर मारा गया सूर्या, मामले की सीबीआई जांच हो-अर्जुन मुंडा… 

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...