Bokaro : पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, जमकर चले लाठी डंडे, सियालजोरी थाना प्रभारी का फूटा सर…

Bokaro : बोकारो के सियालजोरी थाना क्षेत्र में पानी के जलजमाव को लेकर ग्रामीण और पुलिस में जमकर झड़प और लाठीचार्ज की घटना हुई है। इस घटना में सियालजोरी के थाना प्रभारी समेत कई ग्रामीण घायल हुए हैं। थाना प्रभारी का सर फट गया है। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उनको अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Vice Presidential Election : सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक… 

Bokaro : रैयती जमीन में जलजमाव को लेकर सड़क पर उतरे थे ग्रामीण

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय ग्रामीण एक मंच के बैनर तले रैयती जमीन में जलजमाव को लेकर सड़क पर उतरे थे। जहां ग्रामीणों का आरोप था कि इलेक्ट्रोस्टील वेदांता स्टील प्लांट का पानी रैयती जमीन पर जलजमाव होता है जिसको लेकर ग्रामीण सड़क पर उतरकर सड़क जाम करने और उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Ranchi : छोटा तालाब में युवक डूबा, एनडीआरएफ की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग 

इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही थी और फिर देखते ही देखते मामला झड़प और लाठी चार्ज में बदल गया। इस झड़प और लाठी चार्ज में की घटना में सियालजोरी थाना प्रभारी घायल हो गए, उनका सर फट गया। घटना में कई ग्रामीणों के भी घायल की सूचना है।

Bokaro : शांतिपूर्वक बातचीत के दौरान अचानक चलने लगी लाठी-डंडे

सियालजोरी थाना प्रभारी ने कहा कि रैयती जमीन पर प्लांट का पानी का जलजमाव होने की शिकायत जो लेकर ग्रामीण धरने की अनुमति मांग रहे थे। मौके पर ग्रामीण लाठी डंडा लेकर पहुंचे हुए थे और सड़क जाम करना चाह रहे थे। जिससे हमलोगो ने समझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि अचानक लाठी डंडा चलने लगा।

ये भी पढ़ें- CP Radhakrishnan बने उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार, ‘तमिलनाडु के मोदी’ की ऐसे हुई थी राजनीति में एंट्री…

उन्होंने कहा कि शांति पूर्वक वार्ता हो रही थी लेकिन कुछ लोग उग्र हो गए। थाना प्रभारी ने कहा कि वो लोग सड़क जाम करने को लेकर आमदा हो रहे थे। बहरहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Jamshedpur Murder : चाची का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता था भतीजा, नदी किनारे मिला शव, ये निकला हत्यारा… 

Palamu : कुख्यात गैंगस्टर डब्लू सिंह ने डाला हथियार, तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज… 

Breaking : मुझे धमकी मिली है 400 जवान घर में घुसे, सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हत्या थी-अंबा प्रसाद ने खोल दी पोल… 

Bokaro : बेरमो में पुलिस की बड़ी रेड: 80 किलो गांजा और अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार… 

Palamu Murder : प्रेमिका के सामने प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट, चार आरोपी गिरफ्तार… 

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं मर्डर था! साजिश कर मारा गया सूर्या, मामले की सीबीआई जांच हो-अर्जुन मुंडा… 

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...