इस्माइलपुर बिंद टोली का बांध का बड़ा हिस्सा गंगा में समाया, जल संसाधन विभाग करा रही दुरुस्त

भागलपुर : नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर बिंद टोली बांध पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। बार-बार इस बांध का बड़ा हिस्सा कटकर गंगा में समा जा रहा है। हालांकि, जल संसाधन विभाग उसे त्वरित गति से दुरुस्त करा रही है। रविवार की रात इस बांध के स्पर संख्या-7 और आठ के बीच डाउनस्ट्रीम में 120 मीटर के हिस्से में कटाव हुआ और बड़ा हिस्सा गंगा में समाया। इसके बाद अधिकारी और इंजीनियर हरकत में आए और फिर लगातार कटाव रोधी कार्य जारी है। बांध को टूटने से तो बचा लिया गया है। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अनवर जमील भी मौके पर पहुंचे।

Goal 7 22Scope News

बांध का स्पर संख्या-8 और नौ के बीच का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हुआ था

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले गंगा के बढ़ते जलस्तर के दौरान इसी बांध का स्पर संख्या-8 और नौ के बीच का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हुआ था। पिछले साल स्पर संख्या-7 और आठ के बीच का हिस्सा पूरी तरह से कट गया था। जिसके बाद लाखों की आबादी प्रभावित हुई थी, करोड़ों का नुकसान हुआ था। इसके बाद बिहार सरकार ने 35 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से इसी हिस्से पर फ्लड फाइटिंग का काम करवाया था। लेकिन विभाग पर सवाल भी है कि जिस बांध पर करोड़ों खर्च होते हैं बावजूद इसके बार-बार यह कट कर गंगा में विलीन कैसे हो रहा है। अधिकारी तो दलील दे देते हैं लेकिन पैसे जो पानी में बह रहे हैं उसका हिसाब कौन करेगा।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : भागलपुर में गंगा के जलस्तर का दबाव नहीं झेल सका तटबंध, टूटने से कई गांव में हाहाकार…

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...