Breaking : बड़ी तैयारी में झारखंड कांग्रेस, बदले जाएंगे आधे से ज्यादा जिलों में जिला अध्यक्ष…

Breaking 

Ranchi : रांची में आज कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूद रहे। इस दौरान प्रभारी के. राजू ने मीडिया को संबोधित किया और संगठन सृजन अभियान को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर रही है। यह प्रक्रिया झारखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश से आरंभ हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- Breaking : कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ जेल से रांची लाया गया 

Breaking : आधे से ज्यादा जिलों में नए अध्यक्ष बनाए जाएंगे

बैठक में लगभग 100 नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रभारी ने कहा कि जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों का चयन बेहद अहम है और इसमें सभी नेताओं के सुझावों को लिया जाएगा। हर जिले के लिए एक पैनल बनाया जाएगा जिसमें 6 नाम शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी इस पर अंतिम फैसला करेंगे। बताया गया कि आधे से ज्यादा जिलों में नए अध्यक्ष बनाए जाएंगे। हर जिले में तीन-तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें- Breaking : SIR के नाम पर अराजकता फैलाने का काम कर रहे राहुल गांधी-बाबूलाल मरांडी 

Breaking : देश में वोट की चोरी हो रही है

प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को आगे बढ़ा रही है। उनका आरोप है कि देश में वोट की चोरी हो रही है, इसी के खिलाफ यह कैंपेन चलाया जा रहा है। राहुल गांधी इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और फिलहाल बिहार यात्रा पर हैं। आने वाले दिनों में रांची में भी बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : भरभराकर गिर गई खपरैल मकान, दबकर महिला की दर्दनाक मौत… 

उन्होंने बताया कि अगले एक महीने में इस अभियान की शुरुआत होगी। इसके तहत लोगों से संपर्क कर उनके हस्ताक्षर लिए जाएंगे और जनता के मुद्दों पर आवाज उठाई जाएगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक राजनीतिक कैंपेन नहीं बल्कि जनता की भागीदारी से जुड़ा बड़ा आंदोलन होगा।

करिश्मा सिन्हा की रिपोर्ट

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamshedpur : मेरे बाबू को बुलाओ तभी उतरुंगी…हाई टेंशन बिजली के पोल पर चढ़कर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा… 

Bokaro : पार्टनर को फंसाने की थी योजना खुद फंस गए, दो आरोपी गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Jharkhand Politics : आदिवासियों को तंग करने वालों पर एसटी-एससी एक्ट लगेगा, जनता की अदालत में-सदन में गरजे चंपाई सोरेन 

Breaking : रिम्स-2 विवाद पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन का बड़ा बयान, आदिवासियों पर दर्ज FIR वापस ले नहीं तो… 

Ranchi : अब विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति राज्य सरकार करेगी-विधानसभा से विधेयक पास 

Breaking : शिबू सोरेन को घर पर पढ़ाइए, बिनोद बिहारी की प्रतिमा लगाने की मांग ठुकराने पर भड़के जयराम महतो…

Breaking : सदन में SIR पर भड़के बाबूलाल कहा-बांग्लादेशी रोहिंग्या को वोटर कभी नहीं बनने देगी बीजेपी… 

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...