Commercial Advertisment

Breaking : बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोटर और राशन कार्ड बनवा रही हेमंत सरकार-बाबूलाल का बड़ा आरोप…

Breaking 

Ranchi : रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस तरह से SIR का विरोध किया है, वह पूरी तरह वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है। मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट बैंक के रूप में तैयार किया जा रहा है और इसके पीछे कांग्रेस, झामुमो और राजद की सरकार की भूमिका साफ दिख रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : बड़ी तैयारी में झारखंड कांग्रेस, बदले जाएंगे आधे से ज्यादा जिलों में जिला अध्यक्ष… 

Breaking : आदिवासी समाज की तेजी से बदल रही डेमोग्राफी

उन्होंने कहा कि राज्य की डेमोग्राफी (जनसंख्या का स्वरूप) तेजी से बदल रही है और इसका सबसे बड़ा असर आदिवासी समाज पर पड़ रहा है। संथाल परगना के कई इलाकों में दर्जनों मामलों में घुसपैठियों ने आदिवासी महिलाओं से शादी की है और अब वे मुखिया जैसे पदों पर काबिज हो चुके हैं। मरांडी का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में घुसपैठिए विधायक और सांसद भी बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Breaking : कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ जेल से रांची लाया गया 

Breaking : झारखंड में सनातनियों की आबादी 87.79% से 81.1% रह गई

मरांडी ने जनगणना के आंकड़े भी सामने रखे। उन्होंने बताया कि 1951 में झारखंड में आदिवासियों की आबादी 35.38% थी, जो 2011 में घटकर 26.20% रह गई। वहीं मुस्लिम आबादी 1951 में 8.9% थी, जो बढ़कर 2011 में 14.53% हो गई। इसी तरह सनातनियों की आबादी 1951 में 87.79% थी, जो 2011 में घटकर 81.1% रह गई। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि स्वाभाविक नहीं बल्कि कृत्रिम तरीके से हो रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : SIR के नाम पर अराजकता फैलाने का काम कर रहे राहुल गांधी-बाबूलाल मरांडी 

मरांडी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार घुसपैठियों के लिए वोटर कार्ड और राशन कार्ड बनवा रही है। उन्होंने बताया कि 2014 से 2019 के बीच मतदाताओं की संख्या में 9.3% की वृद्धि हुई थी, जबकि 2019 से 2024 के बीच यह आंकड़ा 16.7% तक पहुंच गया। यह राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है और यह दर्शाता है कि साजिशन जनसंख्या बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : भरभराकर गिर गई खपरैल मकान, दबकर महिला की दर्दनाक मौत… 

Breaking : आरक्षित विधानसभा सीटों पर वोटरों की संख्या में असामान्य बढ़ोतरी हुई

उन्होंने बताया कि खासकर आरक्षित विधानसभा सीटों पर वोटरों की संख्या में असामान्य बढ़ोतरी हुई है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सिमडेगा विधानसभा में 10% और जगन्नाथपुर विधानसभा में 15.7% की वृद्धि हुई है। चाकुलिया और आसपास के क्षेत्रों में भी मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ी है, जो चिंता का विषय है। मरांडी ने साफ कहा कि यह सब सुनियोजित तरीके से हो रहा है और झारखंड की पहचान को बदलने की कोशिश की जा रही है।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamshedpur : मेरे बाबू को बुलाओ तभी उतरुंगी…हाई टेंशन बिजली के पोल पर चढ़कर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा… 

Bokaro : पार्टनर को फंसाने की थी योजना खुद फंस गए, दो आरोपी गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Jharkhand Politics : आदिवासियों को तंग करने वालों पर एसटी-एससी एक्ट लगेगा, जनता की अदालत में-सदन में गरजे चंपाई सोरेन 

Breaking : रिम्स-2 विवाद पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन का बड़ा बयान, आदिवासियों पर दर्ज FIR वापस ले नहीं तो… 

Ranchi : अब विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति राज्य सरकार करेगी-विधानसभा से विधेयक पास 

Breaking : शिबू सोरेन को घर पर पढ़ाइए, बिनोद बिहारी की प्रतिमा लगाने की मांग ठुकराने पर भड़के जयराम महतो…

Breaking : सदन में SIR पर भड़के बाबूलाल कहा-बांग्लादेशी रोहिंग्या को वोटर कभी नहीं बनने देगी बीजेपी… 

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...

CJI Surya Kant Deoghar Visit: देवघर पहुंचे देश के मुख्य न्यायाधीश...

CJI Surya Kant Deoghar Visit: देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत देवघर सिविल कोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने न्यायिक...

सम्राट चौधरी की दिल्ली में मौजूदगी क्यों है खास? जानिए Renewable...

India Renewable Energy Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’...