उत्पाद विभाग के कारनामे, शराब पकड़ने निकले अफसर, खुद बन बैठे वसूलीबाज

कटिहार : कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि उत्पाद विभाग के अधिकारी शराबबंदी के नाम पर जनता से वसूली का धंधा चला रहे हैं। पीड़ित परिवार ने दावा किया कि 23 अगस्त को उनकी पोती के जन्मदिन की खुशियां अचानक खाक में बदल गईं। जब सिविल ड्रेस में उत्पाद विभाग के अधिकारी और सिपाही उनके घर में घुस पड़े। बिना किसी वारंट सीधे तलाशी शुरू हुई और किस्मत से एक बोतल शराब भी मिल गई। बस फिर क्या था। परिवार का कहना है कि अधिकारी ने मौके पर ही सेटलमेंट के नाम पर एक लाख रुपए की मोटी डिमांड ठोक दी। जब पीड़ित ने हाथ-पैर जोड़े तो मामला 38 हजार रुपए में निपटा दिया गया।

DIARCH Group 22Scope News

अफसर का नाम श्रीकांत सामने आया जबकि ड्राइवर कृष्णा सहयोगी के तौर पर मौजूद थे – पीड़ित

पीड़ित ने बताया कि बाद में अफसर का नाम श्रीकांत कुमार सामने आया जबकि उनके ड्राइवर कृष्णा सहयोगी के तौर पर मौजूद थे। अब परिवार ने उत्पाद अधीक्षक से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मामले के तूल पकड़ते ही उत्पाद अधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अब देखना ये होगा कि वसूलीबाज अफसर पर गाज गिरेगी या फिर मामला हमेशा की तरह फाइलों में दबा रह जाएगा। सवाल बड़ा है शराबबंदी की आड़ में भ्रष्टाचार की बोतल आखिर कब टूटेगी। वहीं उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने कहा कि जांच होने के बाद अगर गलत पाए गए तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी।

Katihar Wine 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : कटिहार में गोलियों की गूंज, बाल-बाल बचे महेश मंडल…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...