करम पूजा पर धनबाद में बड़ा हादसा: पांच बच्चियां नदी में बहीं, एक की मौत, संध्या लापता

धनबाद के सुदामडीह में करम पूजा पर बड़ा हादसा, पांच बच्चियां नदी में बहीं। एक की मौत, तीन को बचाया गया, संध्या 40 घंटे बाद भी लापता।


धनबाद:  धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र के बाय क्वार्टर छठ घाट पर करम पूजा के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। 28 अगस्त को जवा उठाने गई पांच बच्चियां स्नान के दौरान नदी की तेज धारा में बह गईं। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि संध्या कुमारी अब तक लापता है।


 Key Highlights

  • धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में करम पूजा के दौरान हादसा

  • पांच बच्चियां नदी में बहीं, एक की मौत, तीन को बचाया गया

  • संध्या कुमारी 40 घंटे बाद भी लापता

  • एनडीआरएफ टीम कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन


घटना के करीब 40 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
स्थानीय मछुआरों की सूझबूझ से उसी दिन तीन बच्चियों की जान बचाई जा सकी थी। घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी में जुटे हुए हैं।

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...