Bokaro : सांसद ढुल्लू महतो ने राज्य सरकार की खेल नीति पर उठाए गंभीर सवाल…

Bokaro : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुस्तकालय मैदान, बोकारो में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद धनबाद सांसद डुलू महतो ने राज्य सरकार की खेल नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “सरकार की मानसिकता खेलों को लेकर सकारात्मक नहीं है। 90% खिलाड़ियों को यह भी नहीं पता कि राज्य के खेल मंत्री कौन हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।”

इस दौरान खिलाड़ियों ने मैदान की बदहाल स्थिति को लेकर कई गंभीर समस्याएं सांसद के सामने रखीं। खिलाड़ियों का कहना था कि पुस्तकालय मैदान में आम लोग गाड़ियां लेकर आते हैं, जिससे रनिंग ट्रैक और मैदान की सतह खराब हो जाती है। खासकर महिला खिलाड़ियों ने बताया कि यह मैदान उनकी अभ्यास का प्रमुख केंद्र है, लेकिन आए दिन गाड़ियों की आवाजाही से उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है।

Bokaro : रात में मैदान में नशाखोरों का जमावड़ा

एक खिलाड़ी ने यह भी बताया कि बीएसएल, सेल जो मैदान का जिम्मेदार विभाग है, रखरखाव में कोई रुचि नहीं ले रहा। वहीं, रात में मैदान में नशाखोरी जैसी गतिविधियां बढ़ गई हैं, संध्या 7 बजे के बाद सामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे वातावरण खराब होता रहा है।

सांसद डुलू महतो ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि यदि वे लिखित शिकायत देंगे तो वे 2-3 दिन के भीतर समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं खिलाड़ियों के साथ हूं और खेल से जुड़े हर मुद्दे पर आवाज उठाऊंगा।”
खिलाड़ियों ने मैदान पर नियंत्रण के लिए गेट में ताला लगाने और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...