Commercial Advertisment

कर्मभूमि में ही तोड़ दी महात्मा की मूर्ति

मोतिहारी : सुबह-सुबह कुछ लोग जब चरखा पार्क के पास बने नए पार्क में पहुंचे तो कुछ असामाजिक तत्वों की करतूत सामने आई. पार्क में लगी महात्मा गांधी की आदमकद मूर्ति गायब थी. उस जगह पर मूर्ति के अवशेष मात्र रह गए थे. हैरान-परेशान लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. ख़बर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-उनन में डीएम शीर्षत कपिल अशोक,एसपी डॉ. कुमार आशीष,सदर एसडीओ सौरभ सुमन यादव और डीएसपी अरुण गुप्ता समेत तमाम अधिकारी चरखा पार्क पहुंच गए. जगह का मुआयना किया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त मूर्ति को अपने संरक्षण में ले लिया. अपराधियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. घटना के बाद डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि चम्पारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है. यहां पर उन्होने अहिंसात्मक लड़ाई लड़कर अंग्रेजी सरकार को बेचैन कर दिया था. इसी वजह से आज भी सभी लोगो के दिलों गांधी जी का विचार बसा हुआ है. उन्होने कहा कि मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर महात्मा गांधी के विचारों को नहीं मारा जा सकता है और न ही लोगों के दिलों से उन्हे निकाला जा सकता है. डीएम ने जल्द ही उसी जगह पर गांधीजी की नई आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने की बात भी कही. जीएम के मुताबिक पार्क को पावर ग्रीड कॉरपोरेशन ने डेवलप ककिया है. कॉरपोरेशन के अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा कि इसकी सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं की गई थी. होमगार्ड के जवानों को भी पार्क की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा.

vlcsnap 2022 02 14 18h06m30s979 22Scope News

रिपोर्ट : ब्रजेश झा

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...

CK Anil Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग के नए अपर...

CK Anil Bihar Education Department, पटना: बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीके अनिल एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब 21 साल पहले सीवान...