Commercial Advertisment

शराब तस्कर की बाइक ने किसान को मारा धक्का, तस्करों ने की फायरिंग

कैमूर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद लगातार शराब तस्कर तस्करी का नया तरीका अपना रहे हैं। पुलिस सड़कों पर मुस्तैदी दिखा रही है तो लिंक रोड पकड़ कर शराब तस्करी का रास्ता खोज निकाला है। ताजा मामला कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के भरखर का है। जहां खेतों का पटवन करने के लिए किसान अपने खेत के सामने सड़क किनारे बैठा था तभी लाइट बूझा कर बोरा में शराब भर कर लेकर जा रहे दो शराब तस्कर की बाइक गड्ढे में पड़क कर किसान को धक्का मारते हुए नहर में पलट गई।

Goal 7 22Scope News

कोई भी पास आएगा तो लोग गोली मार देंगे

आपको बता दें कि जब किसान खेतों में पानी कर रहे अपने दूसरे भाई को चीलाया तब तक दूसरी बाइक से तस्कर के साथी पहुंच गए और हवा में फायरिंग करने लगे और चिल्लाने लगे। कोई भी पास आएगा तो लोग गोली मार देंगे। किसानों को बढ़ता देख शराब की बोरी उठा कर दूसरी बाइक पर लोड कर लेकर चले गए और अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दिया। आज सुबह जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस घटनास्थल पहुंच कर एक खोखा और नहर में गिरी शराब तस्कर की बाइक को जप्त कर लिया है और पुलिस जांच में जुटी है। अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे भैया धीरेंद्र कुमार को बाइक से शराब ले जा रहे शराब तस्करों द्वारा धक्का मार दिया गया। जिसमें उनकी बाइक नहर में गिर गई। फिर जब वह चिल्लाने लगे तो हवाई फायरिंग करते हुए पीछे से आ रहे दूसरे साथियों के बाइक पर बैठकर शराब लेकर वह भाग निकले। हम लोगों ने सुबह पुलिस को जानकारी घटना का दिया है।

यह भी देखें :

दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही क्लियर होगा कि उनके बाइक पर शराब थी

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि भरखर गांव के नहर के पास बीती रात खेत का पटवन करने के दौरान किसान के पैर में धक्का मारते हुए एक बाइक नहर में गिर गई थी। उन लोगों द्वारा हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले थे। जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस घटना स्थल बाइक बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल से खोखा भी मिला है। इस घटना में शामिल दो संदिग्धों की पहचान की गई है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही क्लियर होगा कि उनके बाइक पर शराब थी या फिर यह लोग कहां से आ रहे थे। पुलिस छापेमारी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : बालू माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, भारी मात्रा में हथियार व जिंदा कारतूस के अपराधी गिरफ्तार…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...