Simdega : डब्बा बाल्टी लेकर सड़क पर उतर गए लोग, जानिए क्या है पूरा मामला

Simdega : सिमडेगा में पानी की सप्लाई नहीं होने के बाद ग्रामीणों का अनोखा विरोध देखने को मिला है। शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता प्रदीप केशरी की अगुवाई में गुलज़ार गली की कई लोग खाली बर्तन लेकर आज सुबह सड़क पर उतर आए।

Simdega : पिछले 12 दिनों से बंद है शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई

सिमडेगा शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई शुरू करने की मांग को लेकर शहरी क्षेत्र के गुलजार गली की कई महिलाएं और पुरुष आज सुबह खाली डब्बा बाल्टी लेकर सड़क पर उतरे। लोगों ने बताया कि सिमडेगा शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई पिछले 12 दिनों से बंद है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि बीच में डीसी के आदेश के बाद नगर परिषद बीच में एक दिन पानी सप्लाई किया था। लेकिन फिर पानी सप्लाई बंद हो गई है। लोगों ने कहा कि शहर में पेयजल आपूर्ति शुरू करने के प्रति नगर परिषद गंभीरता नहीं दिखा रहा है। नगर परिषद को लोगों के परेशानी से कोई मतलब नहीं है। लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...