रांची : झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर रिम्स शासी परिषद की बैठक अब 13 सितंबर को होगी। इस बैठक में कुल 25 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। रिटायर्ड जस्टिस अंबरीश सहाय को बैठक का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उन्होंने खुद रिम्स निदेशक को मैसेज कर बैठक की तिथि तय करने की जानकारी दी।
Key Highlights
रिम्स शासी परिषद की बैठक 13 सितंबर को होगी
बैठक में 25 एजेंडों पर चर्चा, 3500 पदों पर नियुक्ति संभव
सेंट्रल इमरजेंसी एक्सटेंशन का प्रस्ताव एजेंडा में शामिल
वकीलों की रिपोर्ट से जुड़ी खामियां भी होंगी चर्चा का हिस्सा
दवाइयों की किल्लत, मशीनों की कमी और सुविधाओं का अभाव बड़ा मुद्दा
बैठक का सबसे अहम एजेंडा रिम्स में करीब 3500 पदों पर नियुक्ति का है। निदेशक डॉ. राजकुमार ने बताया कि वर्तमान में रिम्स के पास आवश्यक मैनपावर का मात्र 30-35% स्टाफ ही कार्यरत है। फैकल्टी, नर्सिंग स्टाफ, थर्ड-फोर्थ ग्रेड कर्मी समेत अन्य पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ तो मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
इमरजेंसी एक्सटेंशन का प्रस्ताव
बैठक में रिम्स की सेंट्रल इमरजेंसी के विस्तार पर भी चर्चा होगी। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंडियन बैंक के कंडम भवन को तोड़कर वहां नई इमरजेंसी यूनिट बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
अधिवक्ताओं की रिपोर्ट से जुड़े एजेंडे
वकीलों की टीम ने हाईकोर्ट में रिम्स की कई खामियों की रिपोर्ट सौंपी थी, जिन्हें भी एजेंडा में शामिल किया गया है। इनमें शामिल हैं:
कैंसर मरीजों के लिए एमआरआई, पेट स्कैन और मेमोग्राफी मशीन की कमी
फायर सिस्टम ठप, बड़े हादसे का खतरा
दवाइयों की भारी किल्लत और निजी फार्मेसी पर निर्भरता
बर्न, ऑर्थो और ट्रॉमा विभाग में उपकरण खराब
नवजात इकाई (एसएनसीयू) में महज 1 इन्फ्यूजन पंप, जरूरत 40 की
कार्डियो विभाग में स्टेंट और पेसमेकर का अभाव
मरीजों के लिए बिलिंग काउंटर, शौचालय और पानी जैसी सुविधाओं की कमी
इमरजेंसी गेट पर अतिक्रमण
बैठक में इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा होगी और कोर्ट के निर्देशानुसार सुधारात्मक कदम उठाने पर विचार किया जाएगा।
Highlights


















