बिहार की महिलाओं को प्रियंका का मैसेज, कहा- ‘अपनी शक्ति पहचानिए’

पटना : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज बिहार की राजधानी पटना में ‘शक्ति अधिकार महिला संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने समाज और सरकार से महिलाओं की सच्ची शक्ति को पहचानने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से खुद एकजुट होने और यह पहचानने को कहा कि कौन सा राजनीतिक दल या गठबंधन उन्हें सही सम्मान दे रहा है। प्रियंका गांधी ने बीजेपी और नीतीश कुमार की सरकार पर सम्मान न देने का आरोप लगाया और कहा कि सम्मान का मतलब चुनाव से पहले 10 हजार रुपए पकड़ा देना नहीं है।

Goal 7 22Scope News

प्रियंका ने कहा- हमारा सम्मान तब होगा, जब हमें हर महीने मानदेय सही मिलेगा

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारा सम्मान तब होगा, जब हमें हर महीने मानदेय सही मिलेगा। सम्मान तब होगा, जब सरकार हमें पैरों पर खड़े होने के लिए पूरी तरह से समर्थन करेगी। आपका सम्मान तब होगा, जब आपकी बेटियां पढ़ने जाएंगी और खुद को सुरक्षित समझेंगी। चुनाव से पहले पैसे पकड़ाना खरीदने की कोशिश है, यह सम्मान नहीं है।

आवाज उठाने पर कार्रवाई – प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने बीजेपी और नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 सालों से इनकी सरकार चल रही है, लेकिन जब आप आवाज उठाती हैं, तो आपका मुंह बंद किया जाता है। हक मांगने पर पुलिस आपको गिरफ्तार करने के लिए आ जाती है और आपको पीटा जाता है। उन्होंने सवाल किया कि अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, लेकिन हक मांगने पर आपको थाने क्यों ले जाया जाता है।

Priyanka Patna 1 22Scope News

‘5 बिस्वा फ्री जमीन…’

प्रियंका गांधी ने अपने गठबंधन के वादों को गिनाते हुए कहा कि हमने तय किया है कि जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए मिलेंगे। उन्होंने मानदेय बढ़ाने के लिए काम करने का भी वादा किया। प्रियंका ने यह भी कहा कि जिस तरह कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा जारी किया था, उसी तरह हम यहां भी करेंगे। इसके अलावा, भूमिहीन परिवारों को तीन से पांच बिस्वे जमीन दिलवाई जाएगी, जिसका मालिकाना हक महिलाओं को दिया जाएगा।

यह भी देखें :

पटना के कार्यक्रम को खत्म करने के बाद मोतिहारी के रवाना हुईं प्रिंयका गांधी

सांसद प्रियंका गांधी ने मोतिहारी जाने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि महिलाओं को सम्मान देने के लिए चुनाव से पहले सरकार क्यों जागी। 20 साल से किसकी सरकार थी। 20 साल से बिहार की महिलाएं संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार केवल चुनावी फायदा के लिए यह सम्मान दे रही है। बिहार की महिलाएं समझदार और जिम्मेदार हैं। महिलाएं परिवार और समाज को संभालती हैं। सरकार ने 20 सालों से महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है। मेरी आशा है कि महिलाएं जागेंगी और अपनी शक्ति को पहचानेगी। इसके बाद प्रियंका मोतिहारी के लिए निकल गई।

Priyanka Gandhi 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना में प्रियंका, ‘शक्ति महापंचायत’ में महिलाओं से करेंगी संवाद, मोतिहारी में रैली

स्नेहा राय और रंजीत कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...