तेज प्रताप ने लांच की नई पार्टी, पोस्टर में पिता को जगह नहीं

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व नेता और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी बनाकर बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान पूरी तरह से कूद चुके हैं। तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की नई पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ (JJD) है और इसका चुनाव चिह्न ‘ब्लैक बोर्ड’ है। तेज प्रताप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल से पार्टी के पोस्टर को भी शेयर किया है।

DIARCH Group 22Scope News

तेज प्रताप ने कहा- हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं

आपको बता दें कि पार्टी का पोस्टर शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

पोस्टर पर 5 बड़े चेहरों को जगह

तेज प्रताप यादव ने पार्टी का जो पोस्टर लॉन्च किया है उसमें उन्होंने पांच महापुरुषों और नेताओं को भी शामिल किया है। पोस्टर में महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। गौर करने वाली बात ये भी है कि तेज प्रताप ने इस पोस्टर में अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जगह नहीं दी है। तेज प्रताप की नई पार्टी के पोस्टर पर लिखा है कि जनशक्ति जनता दल, सामाजिक न्याय-सामाजिक हक- संपूर्ण बदलाव। जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज- बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप। इसके साथ ही जनशक्ति जनता दल से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

यह भी देखें :

किस सीट से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप?

तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव महुआ विधानसभा सीट से लडे़ंगे। इससे पहले तेज प्रताप ने 2015 में महुआ से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उनका दावा है कि महुआ ही उनकी कर्मभूमि है और अगर कोई और महुआ से चुनाव लड़ेगा तो जनता उसे हरा देगी।

यह भी पढ़े : Blackboard से राजनीति की नई शुरुआत करेंगे तेज प्रताप! EC से मिला चुनाव चिह्न

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...