Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

बिहार चुनाव 2025: नित्यानंद राय का राजद पर हमला – 1990 से 2005 का दौर अपहरण और हत्या का था

बिहार चुनाव 2025 : नित्यानंद राय का राजद पर हमला – 1990 से 2005 का दौर अपहरण और हत्या का था 

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गर्मी तेज होती जा रही है । इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर लालू प्रसाद यादव के शासनकाल पर निशाना साधा है ।

DIARCH Group 22Scope News

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज पटना स्थित अटल सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद (RJD) के 1990 से 2005 के शासनकाल को “अपहरण और हत्या का दौर” बताया ।

स्थिति की भयावहता सरकारी रिकार्ड में दर्ज 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नित्यानंद राय ने कहा कि “1990 से 2005 के दौरान बिहार में 18,186 हत्याएं हुईं, ये आंकड़े सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हैं । उस समय अपहरण, हत्या और नरसंहार आम बात थी । ”उन्होंने आगे कहा कि उस दौरान 59 बड़े नरसंहार हुए, जिनमें 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई । उन्होंने जोर देकर कहा कि “जो पुलिसवाले बूथ लूटने से रोकते थे, उनकी हत्या कर दी जाती थी । बच्चे स्कूल जाने से डरते थे । कई छात्रों का अपहरण और हत्या की घटनाएं सामने आईं ।”

N11 1 22Scope News

अटल बिहारी वाजपेयी ने भी बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताई थी चिंता 

नित्यानंद राय ने कहा कि उस दौर में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई थी । उन्होंने कहा था कि “मेरा किसलय लौटा दो…” यह उस दौर की भयावह स्थिति को दर्शाता है । राय ने आरोप लगाया कि “उस समय अपहरण की साजिशें मुख्यमंत्री आवास और मंत्री आवास से रची जाती थीं ।”

BP2 22Scope News

जनता अब सब समझ चुकी है  

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता अब राजद और तेजस्वी यादव पर भरोसा नहीं करती । उन्होंने दावा किया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भी आरजेडी की जीत की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन जनता ने “डर और तांडव” देखकर RJD को नकार दिया । “अब जनता ठान चुकी है कि बिहार में तेजस्वी यादव और आरजेडी को सत्ता में नहीं आने देगी ।”

ये भी पढ़े :  राजेश राम ने चुनाव आयोग SIR सूची पर उठाए कई प्रश्न, जनता के वोटर अधिकारों की सुरक्षा पर जोर

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...