दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन, मतदान को लेकर दिया गया संदेश, ‘पहले मतदान, फिर जलपान’

दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन, मतदान को लेकर दिया गया संदेश, ‘पहले मतदान, फिर जलपान’

मधेपुरा : मधेपुरा जिले में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार सुबह मधेपुरा जिला स्वीप कोषांग की ओर से दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

DIARCH Group 22Scope News

मतदान हमारा अधिकार है, ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ का दिया नारा 

यह रैली डीआरडीए परिसर से बड़े उत्साह के साथ निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, समाजसेवी और छात्र शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर शहर की सड़कों पर ‘मतदान हमारा अधिकार है’, ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ और ‘शत-प्रतिशत मतदान से मजबूत होगा लोकतंत्र’ जैसे नारे लगाए।

me7 22Scope News

me2 22Scope News

me 22Scope News

दिव्यांगजन समाज के अहम अंग, हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो 

अधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अहम हिस्सा हैं और उनका वोट देश की दिशा तय करने में उतना ही महत्वपूर्ण है। स्वीप कोषांग द्वारा जिले भर में लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि हर वर्ग की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

me8 22Scope News

रैली के समापन पर अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया और सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

ये भी देखे :  बीजेपी चुनाव कार्य समिति की बैठक शुरू, धर्मेंद्र, तावड़े, केशव, दिलीप व सम्राट सहित कई नेता मौजूद

रमण कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...