बिहार विधान सभा चुनाव 2025 : बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम योगी सबसे उपर

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 : बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम योगी सबसे उपर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : बिहार में चुनावी अधिघोषणा के साथ ही चुनावी मौसम की तपिश बढ़ने लगी है । एक तरफ पार्टियां उम्मीदवारों की सुची फाईनल करने में जुटी हैं वहीं अलाकमान से हरी झंडी पाने वाले उम्मीदवार तैयारियों में जुट गये हैं । बीजेपी की तरफ में स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की जा रही है जिसमें सबसे ज्यादा डिमांड उत्तरप्रदेश के उर्जावान और तेजतर्रार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है ।

Goal 7 22Scope News

गौरतलब हो कि पहले चऱण में कुल 18 जिले के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है । सुत्रों के अनुसार सीएम योगी की कई सभाएं और रैलियां बिहार विधानसभा चुनावों में प्रस्तावित हैं ।

नेताओं की पहली पसंद सीएम योगी 

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहले चरण में कई रैली, सभा और रोड शो करेंगे । बिहार के बड़े-बड़े नेताओं की चाहत अपने विधानसभा क्षेत्र में सीएम योगी की रैली कराना है । बिहार चुनाव के दोनों चरणों में सीएम योगी 24 से अधिक चुनावी सभाएं करेंगे । इनसे वह 50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को साधेंगे । योगी पहले और दूसरे चरण में चुनाव में स्टार प्रचारक रहेंगे

योगी जनता के बीच कानून-व्यवस्था, विकास और हिंदुत्व की राजनीति के प्रतीक

पार्टी का मानना है कि योगी का सशक्त भाषण और सख्त प्रशासनिक छवि मतदाताओं को प्रभावित करेगी । योगी जनता के बीच कानून-व्यवस्था, विकास और हिंदुत्व की राजनीति के प्रतीक माने जाते हैं । उनके भाषणों में ऊर्जा और आक्रामकता होती है, जो कार्यकर्ताओं में जोश भरती है । पार्टी को उम्मीद है कि योगी की मौजूदगी से मतदाताओं में बड़ा संदेश जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी ।

ये भी पढ़े :  Bihar Weather Update 11 Oct 2025 :13-14 अक्टूबर तक रहेगा शुष्क मौसम, किसानों को सिंचाई की तैयारी की सलाह

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...