Bokaro: स्टील प्लांट में फिर टला बड़ा हादसा, SMS-1 में पिघला लोहा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Bokaro: स्टील प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार स्टील मेल्टिंग शॉप-1 (SMS-1) में बी शिफ्ट के दौरान लिक्विड हॉट मेटल (पिघला हुआ लोहा) गिर गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब लेडल के जरिए फर्नेस में गर्म पिघला लोहा ट्रांसफर किया जा रहा था। उसी दौरान लेडल में पंक्चर हो गया, जिससे लोहा नीचे गिर पड़ा। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाल-बाल बचे कर्मचारी :

घटना के तुरंत बाद लेडल को मरम्मत के लिए भेजा गया है। हालांकि किसी भी कर्मचारी को चोट नहीं आई है।
बोकारो स्टील प्लांट के चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर मणिकांत धान ने बताया कि लेडल में मामूली छेद था, लेकिन घटना में किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई है। प्रबंधन सुरक्षा मानकों में सुधार लाने पर लगातार काम कर रहा है।

पहले भी हो चुका है हादसा :

इससे पहले 28 सितंबर को प्लांट के SMS-2 विभाग में बड़ा हादसा हुआ था। जब लेडल में पिघला लोहा ले जाते समय क्रेन की पुली टूट गई थी। उस घटना में आग लगने से तीन मजदूर झुलस गए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई थी, जबकि एक का इलाज अभी भी जारी है। मृतक कर्मियों के परिजनों को BSL प्रबंधन ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिया है।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Bihar Investment Proposals 2026: बिहार में ₹1.21 लाख करोड़ के निवेश...

Bihar Investment Proposals 2026, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार भूमि उपलब्धता, बुनियादी ढांचे और उद्यमियों के लिए...

Bihar Tourism Luxury Caravan Booking: बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन...

Bihar Tourism Luxury Caravan Booking, पटना: बिहार में पर्यटन को सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की लग्जरी कैरावैन...

Airtel International Roaming Compensation: एयरटेल और भारती टेलीमीडिया पर 1.25 लाख...

Airtel International Roaming Compensation, पटना: अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा उपलब्ध नहीं कराने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने भारती टेलीमीडिया लिमिटेड...