Bokaro:शहीदों के सम्मान में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस, एसपी ने किया शहीद के परिवारों को सम्मानित

Bokaro: पुलिस विभाग द्वारा पुलिस केंद्र में पुलिस संस्मरण दिवस बड़े ही सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत शहीद जवानों को सलामी देने के साथ हुई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी, सार्जेंट मेजर, थाना प्रभारी, शहीद परिवारों के सदस्य और पुलिस लाइन के कर्मी उपस्थित थे।

शहीद के परिवारों को किया गया सम्मानितः

एसपी हरविंदर सिंह ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि आज का दिन उन वीर जवानों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी कुर्बानियों के कारण ही आज हम सब सुरक्षित हैं।

एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग शहीद परिवारों के हर सुख-दुख में साथ रहेगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्रद्धांजलि और पुलिस बैंड की धुनों के बीच हुआ। जहां पूरे परिसर में “शहीद अमर रहें” के जयघोष गूंज उठे।

रिपोर्टः चुमन कुमार

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...