Chhath Puja 2025: घर लौटने की होड़, बिहार जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़, स्टेशन पर तैनात 60 RPF जवान

छठ महापर्व को लेकर बिहार जाने वाली ट्रेनों और बसों में भारी भीड़। रांची स्टेशन पर 60 RPF जवान तैनात, सभी ट्रेनों के कोच फुल, बस स्टैंड पर भी यात्रियों की उमड़ी भीड़।


Chhath Puja 2025 रांची: छठ महापर्व नजदीक आते ही बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने घर लौटने के लिए किसी भी तरह ट्रेन में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, रांची-सासाराम एक्सप्रेस, हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, हटिया-पटना इस्लामपुर एक्सप्रेस और रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही।

सभी क्लास फुल रहने के कारण कई यात्रियों को सामान्य डिब्बों में खड़े होकर या जैसे-तैसे बैठकर यात्रा करनी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने स्टेशन पर आरपीएफ (RPF) के 60 जवानों की तैनाती की है। खासकर दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक जवान स्टेशन पर सक्रिय रहेंगे, क्योंकि इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है।


Key Highlights

  • छठ महापर्व को लेकर बिहार जाने वाली ट्रेनों और बसों में भारी भीड़।

  • मौर्य, वनांचल, इस्लामपुर एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों में सभी क्लास फुल।

  • भीड़ नियंत्रण के लिए रांची रेलवे स्टेशन पर 60 RPF जवान तैनात।

  • सामान्य कोच में यात्रियों को जैसे-तैसे सफर करना पड़ रहा है।

  • खादगढ़ा व आईटीआई बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़, टिकट पहले से आरक्षित।


Chhath Puja 2025

प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। यात्रियों के लिए अलग प्रवेश व्यवस्था बनाई गई है, ताकि अव्यवस्था न फैले। पार्सल ऑफिस क्षेत्र से केवल यात्रियों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है, जबकि वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बीमार और वृद्ध यात्रियों के वाहनों को ही विशेष अनुमति दी गई है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार और शुक्रवार को भी भीड़ और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि शनिवार से छठ पर्व की शुरुआत हो रही है।

Chhath Puja 2025: बसों में भी भीड़

ट्रेनों के अलावा, बिहार जाने वाली बसों में भी जबरदस्त भीड़ रही। खादगढ़ा और आईटीआई बस स्टैंड से पटना, सीवान, मुजफ्फरपुर, छपरा, आरा, औरंगाबाद और दरभंगा जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। अधिकांश यात्रियों ने भीड़ से बचने के लिए पहले से टिकट बुक कर लिया है।

 

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img