Giridih: छठ पूजा में तालाब में नहाने के दौरान हादसा, डूबकर किशोर की मौत

Giridih: जिले में छठ पूजा के मौके पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत के लोहपिट्टी स्थित लच्छो तालाब में मंगलवार को 12 वर्षीय आयुष कुमार की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आयुष तालाब में नहाने गया था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका।

Giridih: डूबकर किशोर की मौत

स्थानीय लोगों ने जब बच्चे को पानी में डूबते देखा तो शोर मचाया और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पचंबा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया।

Giridih: परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Ramgarh Road Accident: बारलोंग के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक और...

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर बारलोंग के पास ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से...

JSSC Recruitment 2026: 326 पदों पर निकली भर्ती, 20 जुलाई से...

जेएसएससी ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए 326 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से 19 अगस्त...

Jharkhand Teacher Recruitment 2026: 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून को...

झारखंड में 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। खेलगांव में आयोजित समारोह में प्राथमिक और मध्य...